बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया , पात्रता , दस्तावेज सम्पूर्ण जानकारी

                                           बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना

    

            राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना क्या है? लाभ, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया  सम्पूर्ण जानकारी 

        बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना -: 

                                        राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा  

                                        जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा 

                                        सकती हैं साथ ही सरकार इन बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण 

                                         करने के  लिए संस्थाओं को भुगतान की गई फीस का पुनर्भरण भी देगी।


     इस योजना के माध्यम से हर साल राज्य की 36 हजार 300 बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से 

     उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय नहीं जा  

    सकती हैं  जिसके लिए 14.83 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 2022-23 के बजट में इस योजना को राज्य में लागू करने की घोषणा  

    की थी।

 

श्रीमान अशोक गेहलोत जी के द्वारा उनके अकाउंट पर 

टवीट करके भी इस योजना की जानकारी प्रदान की 

गयी है 






Balika Durasth Shiksha Yojana 2022 

योजना का नाम     -बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
शुरू की गई         -मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषित की गई थी   -बजट सत्र् 2022-23 के दौरान
लाभार्थी               -वह बालिकाओं/महिलाएं जो विभिन्न कारणों से नियमित महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय नहीं जा सकती है
उद्देश्य             -दूरस्थ माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना
लाभार्थियों की संख्याप्रति वर्ष 36 हजार 300
स्वीकृत बजट     -14.83 करोड़
अधिकारिक    वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी


राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का उद्देश्य

इस योजना को राजस्थान में लागू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ना है। क्योंकि राज्य में कई बालिका और महिलाएं ऐसी हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन विभिन्न कारणों से रेगुलर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकती हैं। जिसके कारण वह अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ देती है। लेकिन अब इन बालिकाओं को राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा। यह योजना राज्य में बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन को बढ़ावा देगी और उच्च शिक्षा ग्रहण करवाकर बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएंगी।


बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत पात्रता

  • अवेदिका महिला और बालिकाएं राजस्थान की स्थाई होनी चाहिए।
  • 12वीं कक्षा पास महिलाएं और बालिकाएं ही इस योजना के तहत अपना आवेदन करने की पात्र है।
  • वहीं बालिकाएं/महिलाएं इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकती है जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय नहीं जा सकती हैं।
  • केवल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन,  डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए ही बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान के तहत आवेदन किया जा सकता है।


                                      Thanks For Reading This Blog 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post